गांडेय विधानसभा उप-चुनाव में भी NDA प्रत्याशी की जीत तय, बाबूलाल मरांडी ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi on Loksabha Election: BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोमवार को राज्य की तीन लोकसभा सीट एवं गांडेय विधानसभा (Gandeya Assembly) उप-चुनाव संपन्न होने पर राज्य की जनता का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि NDA राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा। गांडेय विधानसभा उप-चुनाव में भी NDA प्रत्याशी की जीत तय है। उन्होंने कहा कि 400 पार का लक्ष्य NDA के लिए कठिन नहीं है। पिछली बार भी BJP ने 303 सीटें जीती थी। NDA ने 353 सीट जीती थीं। अब 47 सीट ही आगे बढ़ाना है जो जनता के आशीर्वाद से संभव है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पिछले 10 वर्षों में जो काम किया है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है।

चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे गैस कनेक्शन हो, घर-घर नल से चल पहुंचना हो, चाहे आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज हो, कोई व्यक्ति भूखे ना सोए, इसके लिए प्रति माह मुफ्त राशन देने का हो। सभी लोगों को इसकी जानकारी है।

मरांडी ने कहा कि इसके अलावा भी विकास की कई काम हुए हैं। सड़कें बना रही है। हाई-वे बन रहे हैं। देश अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है।

देश का मान सम्मान भी दुनिया में बढ़ा है। सभी लोगों को इस बात की भी जानकारी है। सभी इस बार फिर से Narendra Modi को VOTE देकर प्रधानमंत्री बनाना है।

Share This Article