पड़ोसी ने टांगी से मारकर की वृद्धा की हत्या, आरोपी फरार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nagdi Murder : 60 वर्षीया वृद्धा लोहराइन देवी 15 साल से बांधटोली में रवि साहू के मकान में किराए पर रहकर गांव में स्थित राइस मिल (Rice Mill) में काम करती थी।

दोपहर में वह घर खाना खाने के लिए आई थी । मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे नगड़ी थाना क्षेत्र के बांधटोली गांव में वृद्धा की उसके पड़ोसी ने टांगी से मारकर हत्या (Murder) कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विनोद मुंडा बाइक से फरार हो गया। मृतका के पुत्र संजय मुंडा ने बताया कि दोपहर में मां घर के दरवाजा पर खाना खाने के लिए बैठी थी उसी समय विनोद मुंडा ने उस पर टांगी से हमला कर दिया, गंभीर हालत में उसे रिम्स ले गए।

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संजय मुंडा ने नगड़ी थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। मृतका मृत लोहराइन देवी (Lohraine Devi) भरनो के अंबवा गांव की निवासी थी।

वहीं आरोपी विनोद मुंडा चान्हो के खिजूर टोली गांव का निवासी है छह महीने से वह भी रवि साहू के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। वह रवि साहू के मुर्गी फार्म में काम करता था।

Share This Article