बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Banna Gupta and Deepika Pandey Singh met Mallikarjun Kharge: राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने स्वास्थ्य विभाग के जरिये किए गए चार साल के कार्यों एवं खाद्य आपूर्ति विभाग में पद संभालने के बाद किए गए संक्षिप्त कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा भी अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई।

Share This Article