महिलओं की बल्ले -बल्ले! मंईया सम्मान योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे ₹2500…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiyan Samman Yojna : झारखंड (Jharkhand) सरकार की महत्वाकांक्षी मंईया सम्मान योजना (Maiyan Samman Yojna) के लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

दरअसल मंईया सम्मान योजना के तहत ₹2500 लाभुक महिलाओं के खाते में जल्द ही आने वाली हैं। गौरतलब है कि अधिकतर महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंच चुकी है लेकिन अभी भी कुछ महिलाओं तक यह राशि नहीं पहुंची है।

नामकुम के खोजाटोली मैदान में होगा कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री Hemant Soren 6 जनवरी को नामकुम (Namkum) के खोजाटोली मैदान में आयोजित कार्यक्रम से एक साथ 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500-2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे।

बताते चलें यह कार्यक्रम 28 जनवरी को होने वाला था, लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh के निधन की वजह से इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है।

26 और 27 दिसंबर 2024 को टेस्ट के तौर पर हर जिले की कुछ महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी।

Share This Article