धनबाद की खदान में बड़ा हादसा, वाहन गिरने से तीन कर्मचारी गंभीर

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Major Accident in Dhanbad Mine : धनबाद के कतरास क्षेत्र स्थित बीसीसीएल एरिया 3 की एक आउटसोर्सिंग कंपनी की खदान में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कर्मियों को लेकर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कई फीट नीचे जा गिरा।

इस दुर्घटना में वाहन पर सवार तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मार्ग परिवर्तन बना हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, माइंस क्षेत्र में हाल ही में मार्ग परिवर्तन किया गया था।

कटे हुए रास्ते के बारे में पर्याप्त सूचना और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। इसी कारण चालक को आगे की स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग सका। वाहन जैसे ही बदले हुए रास्ते पर पहुंचा, संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना की सूचना मिलते ही अन्य कर्मचारी और प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

हादसे के बाद श्रमिक संगठनों ने आउटसोर्सिंग कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि रास्ते पर उचित संकेत और सुरक्षा व्यवस्था होती तो यह घटना टल सकती थी।

संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।