JBVNL में बड़ा बदलाव : रांची विद्युत एरिया बोर्ड दो हिस्सों में बंटा, 64 नए पद सृजित

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। रांची विद्युत एरिया बोर्ड को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया है, जिससे अब इसे रांची-1 और रांची-2 के रूप में जाना जाएगा।

पदों का सृजन

इस बदलाव के तहत 64 नए पदों का सृजन किया गया है, ताकि बेहतर निगरानी और कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाया जा सके। इनमें कार्यकारी निदेशक के तीन नए पद, महाप्रबंधक तकनीकी के 11 नए पद, महाप्रबंधक सीजीआरएफ के 11 पद, उपमहाप्रबंधक तकनीकी के 19 नए पद और उपमहाप्रबंधक सीजीआरएफ के 19 नए पद शामिल हैं। गुमला को भी रांची से अलग एक विशेष विद्युत आपूर्ति क्षेत्र बनाया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य विद्युत आपूर्ति में सुधार करना और बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना है।

अन्य एरिया बोर्डों का पुनर्गठन

हजारीबाग एरिया बोर्ड को पुनर्गठित करके कोडरमा एरिया बोर्ड बनाया गया है। हजारीबाग में रामगढ़ सर्किल रहेगा जबकि कोडरमा में केवल कोडरमा सर्किल होगा। साथ ही, साहिबगंज एरिया बोर्ड का नव सृजन किया गया है और गिरिडीह एरिया बोर्ड में गिरिडीह, देवघर और गोड्डा सर्किल को जोड़ा गया है।

Share This Article