विधानसभा चुनाव में BJP दो तिहाई बहुमत से राज्य में बनाएगी सरकार, संजय सेठ ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

दावा किया कि BJP विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में दो तिहाई बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था ठप होने से लोग परेशान हैं।

राज्य की ऐसी हालत उस समय भी नहीं थी जब यह बिहार (Bihar) में शामिल था। आज यहां के युवा, विद्यार्थी और शिक्षक सभी परेशान हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में दिनोंदिन अपराध बढ़ रहा है। लोग इस सरकार से त्रस्त हो गए हैं।

Share This Article