GYAN पर होगा झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP का पूरा फोकस, जानिए इस चार अमृत स्तंभ के मतलब

भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच झारखंड प्रदेश BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने आज गुरुवार को हरमू स्थित प्रदेश BJP मुख्यालय में बताया कि इस विधानसभा चुनाव में BJP का पूरा फोकस GYAN पर होगा।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच झारखंड प्रदेश BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने आज गुरुवार को हरमू स्थित प्रदेश BJP मुख्यालय में बताया कि इस विधानसभा चुनाव में BJP का पूरा फोकस GYAN पर होगा।

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि G, Y, A और N भाजपा के लिए चार अमृत स्तंभ होंगे। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इन स्तंभों के साथ सीधा संवाद करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है BJP के चार अमृत स्तंभ G, Y, A और N का मतलब।

जानिए GYAN का मतलब

बाबूलाल मरांडी ने GYAN के बारे में विस्तार से भी बताया। कहा कि G का मतलब है गरीब, Y का अर्थ है युवा, A का मतलब है अन्नदाता यानी किसान और N का मतलब है नारी। यानी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्पपत्र यानी घोषणा पत्र के फोकस में यही चार वर्ग (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) रहने वाले हैं।

जनता से सलाह लेने के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर

झारखंड प्रदेश BJP मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया। कहा गया कि इस नंबर पर हर वर्ग और समाज के लोग अपनी राय दे सकते हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP का संकल्प पत्र तैयार करते समय उनकी राय को इसमें समाहित किया जाएगा।

Share This Article