NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की धनबाद में रेड, अमन और बंटी को उठाया, फिर पहुंची तालाब

धनबाद, 26 जुलाई (हि.स.)। NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की टीम एक बार फिर से धनबाद पहुंची। पटना CBI की टीम ने सुदामडीह थाना (Sudamdih Police station) इलाके के नुनुडीह बस्ती स्थित भाटबांध तालाब में स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CBI Raid in Dhanbad in NEET-UG Paper leak case : धनबाद, 26 जुलाई (हि.स.)। NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की टीम एक बार फिर से धनबाद पहुंची।

पटना CBI की टीम ने सुदामडीह थाना (Sudamdih Police station) इलाके के नुनुडीह बस्ती स्थित भाटबांध तालाब में स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान CBI को तालाब से एक बोरी मिली, जिसमें मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान मिले हैं। बरामद सामान को CBI अपने साथ ले गई।

बताया गया है कि CBI की टीम ने इस मामले में धनबाद के Combined Building के समीप से एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर तालाब से बोरी बरामद की गई है। हालांकि, CBI ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि NEET-यूजी पेपर लीक मामले में CBI की धनबाद में यह तीसरी छापेमारी थी।

इससे पूर्व CBI की टीम ने इस मामले दो बार अलग-अलग छापेमारी कर सरायढेला थाना क्षेत्र निवासी अमन सिंह और झरिया से अमित उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर साथ ले गई थी।

Share This Article