Homeझारखंडचाईबासा मे करोड़ों का डोडा बरामद

चाईबासा मे करोड़ों का डोडा बरामद

Published on

spot_img

Chaibasa Drugs Smuggler: पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद किया है। बरामद डोडा का बाजार मूल्य लगभग 5.58 करोड़ आंका गया है।

SP आशुतोष शेखर ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक अवैध डोडा लदा वाहन चकधरपुर से चाईबासा की ओर आ रहा है।

प्राप्त सूचना के बाद SDPO सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम (Raid Team) का का गठन किया गया। पुलिस टीम उक्त स्थान पर वाहन जांच करने लगा। जांच के क्रम में एक कंटेनर वाहन पुलिस दल को देख कर चेक नाका से कुछ दूरी पर रूक गया।

वाहन चालक और सहायक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भागने लगे। सशस्त्र बलों के सहयोग से दोनों को अंधेरे में ढूढ़ने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों व्यक्ति जंगल झाड़ी और अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे।

वाहन का जांच करने पर पाया गया कि कंटेनर वाहन (RJ14 GF2443) पर 40 प्लास्टिक के बोरा में चावल का मूड़ी और 186 प्लास्टिक के बोरा में डोडा भरा हुआ है। बरामद डोडा का वजन 3723 किलो ग्राम पाया गया।

SP ने बताया कि इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में NDPS act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद कंटेनर का बाजार मूल्य लगभग छह लाख रूपया है। कंटेनर वाहन से दो मोबाईल फोन ,दो आधार कार्ड और एक Driving License और कंटेनर वाहन बरामद किया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...