घरेलू विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Suicide : गढ़वा जिले के मेराल थानांतर्गत चामा गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार रवि ने कीटनाशक (Pesticides) खाकर आत्महत्या (Suicide ) का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने संतोष को इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घर में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद गुस्से में आकर युवक ने कीटनाशक (Pesticides) खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

युवक की स्थिति बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।

Share This Article