Latest Newsझारखंड...चंपाई सोरेन भी JMM के सिपाही, कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर...

…चंपाई सोरेन भी JMM के सिपाही, कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखी ‘मन की बात’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kalpana Soren Said: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) को लेकर एक सप्ताह से जारी सियासी उठापठक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने आज कहा कि चंपाई वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया X पर अपने मन की बात लिखी है, इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं।

कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिपाही हूं। चंपाई भी JMM के सिपाही हैं। चंपाई सोरेन को जो भी बात कहनी थी, उसे पार्टी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा रहता। कल्पना से जब पूछा गया कि चंपाई के जाने से पार्टी को कितना नुकसान हो सकता तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया।

कल्पना सोरेन गुरुवार काे गिरिडीह परिसदन भवन में सदर विधायक सुदिव्य कुमार और JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से बात की और उनकी समस्या को समझा। इसके अलावा कई लोग यहां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे तो उनकी भी बातों को कल्पना सोरेन ने सुना।

परिसदन भवन में ही कल्पना सोरेन के हाथों आपदा राहत, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को राहत का चेक दिया गया। यहां DDC और उपनगर आयुक्त संग बैठक करते हुए उन्होंने कई निर्देश भी दिए।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...