पीक आवर में शहर में छोटे मालवाहक वाहनों की एंट्री का बदला गया टाइम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Changed Time of Entry of Small Goods Vehicles: पीक आवर में शहर की सड़कों पर लग रहे जाम को देखते हुए छोटे मालवाहक वाहनों (Cargo Vehicles) के चलने की Timing में चेंज किया गया है।

इस संबंध में प्रशासक अमित कुमार ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अब सुबह नौ से 12 बजे तक व शाम में पांच से 8:30 बजे तक शहर की सड़कों पर छोटे मालवाहक वाहनों के चलने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जायेगी।

ज्ञात हो कि पूर्व में यातायात Police द्वारा जारी किये गरी आदेश के मुताबिक, सुबह में नौ से 11 व शाम में पांच से सात बजे तक मालबाहक वहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगायी गयी थी। लेकिन, जाम को देखते हुए इसके समय में बढ़ोतरी की गयी है।

इथर, जारी आदेश के तहत शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक प्रभावी रहेगा, इस दौरान वे वाहन Ring Road के किनारे ही खड़े रहेंगे।

Share This Article