झारखंड से जाने-आने वाले हवाई यात्राओं की संख्या बढ़ी, मंत्री ने RS में…

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Number of Air Travels Increase in Jharkhand : राज्यसभा में सांसद दीपक प्रकाश (MP Deepak Prakash) के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल (Muralidhar Mohol) ने कहा है कि एक साल में झारखंड (Jharkhand) से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में 2.64 लाख की वृद्धि हुई है।

वर्ष 2022-23 में हवाई यात्रियों की कुल संख्या 24.79 लाख थी। वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 27.43 लाख हो गयी है। यात्रियों की संख्या में 10.64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत वर्तमान में झारखंड के अंदर देवघर कोलकाता-देवघर, देवघर-पटना- देवधर, देवघर-रांची-देवघर, जमशेदपुर-कोलकाता-जमशेदपुर में विमान सेवाएं दी जा रही है।

RCS उड़ान योजना के तहत बोकारो, दुमका और हजारीबाग को जोड़नेवाले एयरलाइन मार्ग में हवाई अड्डा (Airport) तैयार हो जाने पर इन मार्गों पर भी हवाई सेवाएं शुरू हो जायेंगी।

Share This Article