Latest Newsझारखंडतैयारी पूरी, झारखंड में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

तैयारी पूरी, झारखंड में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chief Electoral Officer K. Ravi Kumar: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार (K. Ravi Kumar) ने कहा है कि झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी।

मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट (Postal Ballot) की गिनती की जाएगी।

उसके बाद EVM के मतों की गणना होगी। के. रवि कुमार सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से मुखातिब थे।

एजेंट मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो फिर नहीं जा सकेंगे भीतर

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी तरह का Communication Device ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

मतगणना केंद्र के भीतर गए एजेंट अगर एक बार भी मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो दोबारा वह भीतर नहीं जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मतगणना के दौरान पलामू और चतरा में पारा 44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। वहीं कोल्हान में दोपहर बाद बारिश का पूर्वानुमान है।

सबसे अधिक चतरा व कोडरमा में 27 राउंड और सबसे कम 16 राउंड में खूंटी की होगी मतगणना

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी। खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी। उसी तरह गोड्डा में 26, हजारीबाग और धनबाद में 25, दुमका और सिंहभूम में 24, राजमहल में 23, पलामू में 22, जमशेदपुर में 21, रांची और लोहरदगा में 20 तथा गिरिडीह में 19 राउंड में मतगणना होगी।

पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबुल बनाये गये हैं। वहीं EVM के मतों की गिनती 1492 टेबुलों पर होगी। उन्होंने बताया कि गाण्डेय विधानसभा (Gandeya Assembly) उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 139 करोड़, 3 लाख, 9,542 रुपये मूल्य की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...