Latest Newsझारखंडनवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, बोले…

नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, बोले…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Hemant Soren Inaugurated The Mudma Leprosy Asylum Project. : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार काे PMAY (शहरी) योजना अंतर्गत राज्य संपोषित रांची के साईं सिटी के नजदीक स्थित नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना (Mudma Leprosy Asylum Project) का विधिवत उद्घाटन किया।

माैके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शुभारंभ हो रहे इस परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है। ये आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं चाहूंगा कि इस परिसर को “Nirmal Awas” के नाम से जाना जाए। आज यहां उपस्थित सभी लोग इस परियोजना के विषय में पहले से अवगत हैं। हमारी सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति चाहे वे किसी भी वर्ग-समुदाय के हों, जिस स्थिति या परिस्थिति में रह रहे हों उन तक सरकार की आवाज पहुंचे। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाएं पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार आमजनों की बात सुनती है, समझती है और उनके विकास के लिए कार्य भी करती है। राज्य सरकार आगे भी जनहित के कार्य प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

आज ऐतिहासिक दिन, सैकड़ों परिवारों को मिला आशियाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार ने एक बेहतर प्रयास किया है। सैकड़ों लोग आज अपने घर के मालिक बन रहे हैं। वे आज से इस नवनिर्मित आवासों के अंदर पूरे परिवार के साथ रहेंगे। CM ने कहा कि आप जैसे विशेष समूह के परिवारों के लिए अलग-अलग जिलों में भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की जा रहीं हैं।

इस आशा के साथ कि आने वाले समय में आप जैसे लोग जो अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहें हैं उनके दुःखों को हमारी सरकार कम किया जा सके। CM ने कहा कि उनकी सरकार गरीब, जरूरतमंदों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील है। विपरीत चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के कार्य निरंतर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में भी होते रहेंगे। सभी वर्ग-समुदायों को उनका हक अधिकार राज्य सरकार देने का कार्य कर रही है।

हम सभी लोग मिलकर इस परिसर में और नए आयाम जोड़ेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन शुभ है। आज झमाझम बारिश भी हो रही है। कुछ दिनों पूर्व तक राज्य के किसान भाई-बंधु आसमान की ओर देख रहे थे कि कब बारिश होगी। असामान्य बरसात को लेकर वे चिंतित दिख रहे थे।

पर्यावरण जिस तरह से बदलाव का संकेत दे रहा है। इससे प्रतीत होता है कि आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण होगा। CM ने अपने आशियाने का चाभी प्राप्त करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस परिसर में और भी आयाम जोड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही परिसर को शहर का सबसे सुंदर परिसर बनाने का प्रयास हम सब मिलजुलकर करेंगे।

कोरोना काल में राज्य सरकार ने बेहतर कार्य किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार गठन के चंद दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी। कोविड-19 का नकारात्मक प्रभाव पूरे विश्व में रहा। कोरोना संक्रमण के समय हमारी सरकार ने झारखंडवासियों को सुरक्षित रखने के लिए एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देश के सामने रखा।

राज्यवासियों के सहयोग से हमारी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को भूखा (Hungry) नहीं सोने दिया। CM ने कहा कि राज्य की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए काफी जद्दाजोहद भी करना पड़ा।

इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग (Housing Department) के मंत्री हफीजुल हसन, विधायक नवीन जायसवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास सचिव अरवा राजकमल, IG रांची अखिलेश झा, नगर प्रशासक रांची अमित कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...