कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 80वीं जयंती कांग्रेस भवन रांची में मनाई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress celebrated Rajiv Gandhi’s birth anniversary : प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 80वीं जयंती कांग्रेस भवन रांची में मनाई।

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉक्टर रामेश्वर उरांव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने राष्ट्र के विकास के लिए अपने दूरगामी सोच के तहत देश में Computerization की शुरुआत की। युवाओं को लोकतंत्र के फैसले में सीधे भागीदार बनाने के लिए मतदान की उम्र सीमा को 18 वर्ष करने का काम किया, जो आज भी एक उदाहरण के रूप में विश्व के सामने है।

देश के विकास में ग्रामीण क्षेत्र की भूमिका को समझते हुए उन्होंने पंचायती राज को सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठाए, जिससे विकासशील देश से विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम की शुरुआत हुई।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दूरदृष्टि पक्का इरादा की सोच रखने वाले Rajiv Gandhi के आदर्शों को हमें आत्मसात करना चाहिए। देश की ज्वलंत समस्याओं को अपने राजनीतिक कौशल से हर संभव दूर करने का प्रयास उन्होंने किया था।

तकनीकी विकास और मजबूत विदेश नीति से भारत को विश्व के अग्रणी मोर्चे पर खड़ा किया। देश के युवा प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा नीति को बढ़ावा दिया और उनके द्वारा लिए गए फैसले आज भी भारतीय जनमानस के बीच उनको अहम नेताओं में शुमार करती है।

इस दौरान कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, जगदीश साहु, मंजूर अहमद अंसारी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article