दुमका सेंट्रल जेल के सजाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सेंट्रल जेल में हत्या के सजाफ्ता कैदी की फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक कैदी गुलेशी सोरेन (57) गोड्डा जिला के डहरलंगी गांव निवासी है। वर्ष 2019 से हत्या के आरोप में सजाफ्ता कैदी गोड्डा जेल से सेंट्रल जेल दुमका शिफ्ट किया गया था।=

दो दिन पूर्व गम्भीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

मृतक के पुत्र सुनील सोरेन ने बताया कि उसके पिता जमीन विवाद में हत्या के आरोप में सजा काट रहे थे। वह दमा के रोग से पीड़ित थे।

Share This Article