झारखंड : बहन के देवर ने शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, शिकायत दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने बड़ी बहन के देवर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

इस बावत पीड़िता ने गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उसका कहना है कि अपनी दीदी के बीमार होने के कारण वह वर्ष 2015 में उसके घर बाघमारा गई थी। इसी बीच दीदी के देवर के सम्पर्क में वह आई।

इसके बाद दोनों प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।

इसके बाद उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। दोनों बिहार चले चले गए। वहां भी साथ रहे।

जब युवती शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया।

Share This Article