अपराधियों ने महिला DSP के गले से छीन ली चेन, अपराध अनुसंधान शाखा में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Criminals Snatched the Neck chain from DSP : बुधवार को अपराधियों ने रांची के अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित DSP सरिता मुर्मू के गले से सोने की चेन की छीन ली थी।

इस संबंध में DSP सरिता मुर्मू ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

इस मामले को लेकर कोतवाली थानेदार रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उन्होंने दावा किया है कि 48 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

DSP द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बुधवार की शाम वह अपने निजी काम से कचहरी चौक (Kachari Chowk) गई थीं।

रात 8:15 बजे जब वह Kachari Chowk के पास पहुंचीं तो बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। हालांकि जब DSP ने घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

Share This Article