मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को जल्द मिलेगा एक और फायदा, तैयारियां शुरू…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiyan Samman yojna : राज्य सरकार मंईयां सम्मान योजना (Maiyan Samman yojna) के लाभार्थियों को सामाजिक कार्यों और उद्यमिता विकास से जोड़ने की दिशा में एक विशेष कार्य योजना तैयार कर रही है।

ग्रामीण विकास मंत्री Deepika Pandey Singh ने अधिकारियों और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) को निर्देश दिया है कि मंईयां योजना से जुड़ी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) का हिस्सा बनाया जाए।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है 32 लाख महिलाएं 

मंत्री ने बताया कि राज्य में करीब 32 लाख महिलाएं पहले ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, जबकि 57 लाख महिलाएं मंईयां योजना का लाभ ले रही हैं।

इन महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि जो महिलाएं पहले से उद्यम से जुड़ी हैं, उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से मदद की जाएगी।

इससे उनके उत्पाद बाजार में उपलब्ध होंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी।

अभियान से जुड़ेगा हर गांव

मंत्री ने राज्य में विशेष अभियान चलाकर हर गांव में योग्य महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

मंईयां योजना के तहत लाभार्थियों की सूची महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त की जाएगी और उन्हें SHG से जोड़ा जाएगा। मंत्री ने यह लक्ष्य 31 मार्च 2024-25 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

स्वयं सहायता समूहों का महत्व

बताते चलें स्वयं सहायता समूह (SHG) ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। ये समूह महिलाओं को लोन, कौशल विकास और प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। साथ ही, सामूहिक निर्णय और आपसी सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करते हैं।

सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में भी SHG की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Share This Article