Homeझारखंडलुगुबुरु व मरांगबुरु को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में जल्द करें...

लुगुबुरु व मरांगबुरु को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में जल्द करें विकसित, CM चंपाई ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chief Minister Champai Soren in Jharkhand Ministry: मंगलवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्राकृतिक सौंदर्य बेमिसाल है। हम सभी झारखंड वासियों का यह सौभाग्य है कि यहां विभिन्न समुदायों के कई अहम धार्मिक स्थल तथा अलग-अलग कला-संस्कृति का एक अनोखा मिश्रण पाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदिवासी धर्मावलंबियों के आस्था एवं विश्वास का धर्मस्थल लुगुबुरु तथा मरांगबुरु को एक बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में जल्द से जल्द विकसित किया जाए।

पर्यटन विभाग (Tourism Department) के पदाधिकारी जल्द से जल्द इस निमित्त एक बेहतर डीपीआर तैयार कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ करें।

पहाड़ी मंदिर का संपूर्ण विकास जरूरी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पहाड़ी मंदिर परिसर रांची का सम्पूर्ण विकास जरूरी है। पहाड़ी मंदिर आस्था और विश्वास का एक बड़ा धर्मस्थल है।

राज्य सरकार द्वारा पहाड़ी मंदिर में रोप-वे बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, इसके लिए Feasibility Verification भी हुई थी, पदाधिकारी फीजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द मंगाकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ करें। पहाड़ी मंदिर के विकास के लिए जो भी रोड में तैयार किया गया है, उस पर जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र का करें विकास

CM ने कहा कि झारखंड के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए हमें क्या कार्य करने की जरूरत है। इस पर एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि राज्य में धार्मिक, आध्यात्मिक सहित विभिन्न पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इन बहुआयामी पर्यटन संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इनका विकास होना बहुत ही आवश्यक है।

CM ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड भ्रमण पर जो भी पर्यटक आते हैं वे यहां से एक बेहतर अनुभव लेकर अपने घर वापस जाएं, ताकि पर्यटन के क्षेत्र में देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बन सके।

बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पदाधिकारियों से कहा कि रामगढ़ जिला स्थित रजरप्पा एक बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जा सके इस निमित्त जल्द से जल्द DPR तैयार करें तथा रजरप्पा में क्या नया किया जा सकता है उस पर भी पदाधिकारी कार्य योजना बनाएं।

हुंडरू फॉल के रिनोवेशन कार्य तेजी से हो

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हुंडरू फॉल (Hundru Fall) का रिनोवेशन व वहां के गेस्ट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाएं। सीएम ने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित वैसे सभी पर्यटन स्थल जिसे विकसित किया जाना है, उन स्थलों की कार्य प्रगति में शिथिलता न बरतें बल्कि तेज गति से कार्य करते हुए सभी काम ससमय सम्पन्न करें।

मुख्यमंत्री चंपाई ने पदाधिकारी से कहा कि राज्य के पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों को विकसित करने में अगर जरूरत पड़े तो दूसरे राज्यों के टूरिज्म प्लेस का स्टडी करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू प्रतिमा स्थल तथा उलिहातू शहीद स्थल को प्राथमिकता के साथ डेवलप करें। यह सभी स्थल झारखंड का महत्वपूर्ण विरासत है। इन स्थलों को संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन व रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा Registration कार्य में तेजी लाएं।

मौके पर पदाधिकारियों द्वारा CM को अवगत कराया गया कि राज्य में अभी तक 27 हजार 248 सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जा चुका है, जिसमें लगभग 11 हाजर से अधिक क्लबों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, अब Cooperative के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कार्य किया जाएगा जिससे कार्य में तेजी लाई जा सकेगी. मुख्यमंत्री चंपाई ने अधिकारियों से कहा कि सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के गठन तथा निबंधन कार्य को सरल बनाते हुए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आगे बढ़ने की आवश्यकता है.

खेलगांव के मेंटेनेंस पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची स्थित खेलगांव का Maintenance हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य से खेलगांव का निर्माण किया गया था, उस उद्देश्य को पूरा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेलगांव में आयोजित होती रहे, यह सुनिश्चित की जाए. बैठक में मुख्यमंत्री ने आदित्यपुर-1, फुटबॉल मैदान, रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान तथा आदित्यपुर-2, प्रगति मैदान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, खेल निदेशक सुशांत गौरव, पर्यटन निदेशक अंजलि यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...