DGP अनुराग गुप्ता का चाईबासा दौरा, नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में गुरुवार को झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस शहीदों के परिवारों की सुरक्षा और सहायता के लिए हर वक्त तत्पर है।

सारंडा में नक्सलवाद पर चर्चा

चाईबासा में DGP ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें सारंडा और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियों और नक्सल विरोधी अभियानों की गहन समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस और रणनीतिक कदम उठाए जाएं। साथ ही, स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

शांति और विकास पर फोकस

DGP ने कहा, “झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में शांति स्थापित करना हमारी टॉप प्रायोरिटी है।” बैठक में शहीदों के परिवारों को सहयोग, ग्रामीणों का भरोसा जीतने और नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास योजनाओं को तेज करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

प्रेस वार्ता में DGP ने नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की तैयारियों और रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जल्द शांति और विकास का माहौल बनेगा।

Share This Article