कचरा जलाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार, हालत गंभीर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dispute between Neighbors : धनबाद (Dhanbad) जिले के केंदुआडीह थानांतर्गत खैरा इंस्पेक्टर ऑफिस के समीप कल गुरुवार की देर रात कचरा (Garbage) जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 11 बजे की है, जब मुकेश ठाकुर और उनके पड़ोसी सहदेव पासवान के परिवारों के बीच कचरा जलाने को लेकर बहस शुरू हुई।

मुकेश ठाकुर ने बताया कि सहदेव पासवान का परिवार उनके दरवाजे के पास कचरा जमा कर उसे जला रहा था। इस पर जब विरोध किया गया, तो विवाद बढ़ गया।

रात को जब मुकेश का बेटा अमर कुमार सो रहा था, तब सहदेव पासवान, उनकी पत्नी सविता देवी, बेटा सागर और अन्य लोग उनके घर में घुस आए और अमर पर हमला कर दिया।

हमले में धारदार हथियार से अमर की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस के सामने ही शुरू की पिटाई

घटना के बाद पुलिस घायल अमर कुमार को इलाज के लिए SNMMCH ले गई। वहीं, दूसरे पक्ष के सागर कुमार को भी इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

इस दौरान सागर को अस्पताल में देख अमर के परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस के सामने ही उसकी पिटाई करने लगे। किसी तरह पुलिस ने सागर को बचाकर अपने साथ ले जाया।

अमर कुमार की हालत गंभीर

इधर घटना की जानकारी मिलने पर सरायढेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए परिजनों को समझाया।

घायल अमर कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज SNMMCH में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के सागर कुमार का इलाज पुलिस निगरानी में अन्य अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share This Article