झरिया में मुहर्रम पर 3 अखाड़ा कमेटियों में भिड़ंत, मारपीट और पथराव में कई लोग जख्मी

पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभी चोटें आईं हैं। घायलों की कुल संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Clash on Muharram in Jharia : बुधवार को धनबाद (Dhanbad) के झरिया (Jharia) में कतरास मोड़ के चौथाईकुली से ऊपरकुली तक एक से डेढ़ घंटे तक मुहर्रम (Muharram) के दिन सुबह-सुबह 3 अखाड़ा कमेटियां आपस में उलझ गईं।

एक-दूसरे पर कमेटियों के सदस्यों ने ईंट-पत्थर बरसाए। जमकर मारपीट हुई।

यह भी बताया जाता है कि जुलूस के दौरान तरह-तरह के करतबों के बीच कुछ लोग आग के शोलों से खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें ऐसा करतब करने से मना किया, तो कथित तौर पर आग का एक गोला पुलिस पर फेंक दिया गया।

गनीमत रही कि कोई पुलिसवाला इसकी चपेट में नहीं आया। सुबह-सुबह मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई हिंसा (Violence) के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

एक दर्जन से अधिक लोग घायल

पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोगों के सिर में गंभी चोटें आईं हैं। घायलों की कुल संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोगों को पकड़ा गया है। हिंसा की सूचना मिलते ही सिंदरी डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

DSP वहीं कैंप कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Share This Article