डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लगातार कार्यक्रमों और भागदौड़ के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।

जनता के प्रति जताया आभार

जयराम महतो ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों से परामर्श के बाद कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी गई है। फिलहाल अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। जनता के प्यार और आशीर्वाद से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगा।” उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग और समर्थन बनाए रखने की अपील की है।

कार्यक्रम स्थगित, संपर्क के लिए निर्देश

विधायक ने अगले 4-5 दिनों तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही है। उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि किसी भी आवश्यक काम या समस्या के लिए जिला अध्यक्ष या पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क करें।

Share This Article