रांची में ईद-उल-अजहा शांति और भाईचारे के साथ संपन्न

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रांची जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने इस पवित्र पर्व को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए व्यापक स्तर पर यातायात प्रबंधन, विधि व्यवस्था और स्वच्छता के लिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे।

यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था

जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास यातायात को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की। एलबर्ट एक्का चौक, डेली मार्केट, उर्दू लाइब्रेरी, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड और काली मंदिर रोड जैसे प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

विशेष नमाज के दौरान भीड़ नियंत्रण और वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई थी।

फ्लैग मार्च से बढ़ाया विश्वास

पर्व के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित किया। इस मार्च में सिटी SP, ADM (लॉ एंड ऑर्डर), कोतवाली DSP, सिटी DSP और सभी थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। इसका मकसद असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और आम लोगों में विश्वास का माहौल बनाए रखना था।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान

रांची नगर निगम ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। निगम की टीमें विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।

जिला प्रशासन की अपील और आभार

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से ईद-उल-अजहा को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की थी। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने केंद्रीय शांति समिति, झारखंड सिख फेडरेशन, मस्जिद कमेटियों, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी, महावीर मंडल और समाजसेवियों के सहयोग की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन संगठनों के समन्वय से पर्व को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

Share This Article