झारखंड के तीन लोकसभा सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, मतदान 20 मई को

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Loksabha Election: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के पांचवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

इनमें कोडरमा, चतरा और हजारीबाग हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इन सीटों पर शनिवार को प्रचार थम गया।

इन तीन सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो महिलाओं के साथ 23 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। चतरा लोकसभा सीट (Chatra Lok Sabha seat) पर सबसे अधिक 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां पर कांग्रेस के KN त्रिपाठी और BJP से कालीचरण सिंह आमने-सामने हैं। हजारीबाग सीट से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां पर भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल आमने-सामने हैं।

कोडरमा से 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से BJP की अन्नपूर्णा देवी और CPI ML के विनोद सिंह आमने-सामने हैं।

इन तीनों सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में 64-66 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Share This Article