Latest NewsझारखंडExit Poll : झारखंड में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें? किसका...

Exit Poll : झारखंड में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें? किसका दबदबा रहेगा ‘बरकरार’

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Exit Poll Lok Sabha Election : देशभर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए सात चरणों में मतदान का अंतिम फेज शनिवार को समाप्त हो गया। 4 जून को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं।

इससे पहले India Today-एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll के नतीजे बता रहे हैं कि झारखंड में इस बार NDA को 2019 के चुनाव की तुलना में तीन से छह सीटों तक का नुकसान हो सकता है।

पिछले चुनाव में NDA ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर कब्जा किया था। इस बार उनके खाते में आठ से दस सीटें ही जाती दिख रही हैं। हालांकि, इन आंकड़ों के अनुसार ओवरऑल Exit Poll को अब भी ‘INDIA‘ गठबंधन की तुलना में बढ़त दिख रही है।

इस एग्जिट पोल के नतीजे के अनुसार BJP को 8 से 10 और उसकी सहयोगी पार्टी AJSU को एक सीट पर जीत हासिल हो सकती है।

कांग्रेस को 2 से 3 और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को भी 2 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस Exit Poll के अनुसार ‘अन्य’ यानी निर्दलीय को भी एक सीट मिलने का अनुमान है।

इस Exit Poll में वोट शेयरिंग के हिसाब से भी NDA को 1.6 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है। 2019 के चुनाव में NDA की वोट शेयरिंग 51.6 प्रतिशत थी। Exit Poll में इस बार वोट शेयरिंग का प्रतिशत 50 हो सकता है।

दूसरी तरफ ‘INDIA’ गठबंधन की वोट शेयरिंग में करीब 11 प्रतिशत का उछाल दिखाया गया है। पिछले चुनाव में JMM और कांग्रेस को मिलाकर कुल वोट प्रतिशत 30 था, जबकि इस बार इनका वोट प्रतिशत 41 पर पहुंचने का अनुमान है।

NDTV की ओर से विभिन्न Exit Poll के आधार पर जो अनुमान व्यक्त किया गया है, उसके अनुसार NDA को कोई नुकसान होता नहीं दिख रहा है। 2019 की तरह इस बार भी NDA को 14 में से 12 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

हालांकि, यह केवल अनुमान के आधार पर जारी किए गए आंकड़े हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे कैसे होंगे, यह 4 जून को ही पता चल पाएगा, जब वोटों की गिनती होगी।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...