Latest Newsझारखंडझारखंड में पहली बार सभी हिंसा के बिना संपन्न हुआ मतदान: DGP

झारखंड में पहली बार सभी हिंसा के बिना संपन्न हुआ मतदान: DGP

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand DGP on Lok Sabha Election 2024: झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह ने कहा है कि झारखंड में पहली बार सभी 14 सीटों पर हिंसा (Violence) के बिना मतदान संपन्न हुआ है। राज्य में 3479 बूथ नक्सल प्रभावित और 9460 संवेदनशील बूथ है।

बावजूद इसके बाद भी कहीं से भी किसी तरह की हिंसा नहीं हुई। चुनाव में 40 हजार जवानों को लगाया गया था।

राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया गया था। पहली बार 40 बुथों पर चुनाव संपन्न कराया गया। इससे पहले इन 40 बूथों पर मतदान नहीं हुए थे। उन्होंने चुनाव कार्य में लगे पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी।

DGP ने सोमवार को बताया कि गुमला के 13, लोहरदगा के 14, चाईबासा के 126, लातेहार के 65 और गढ़वा के आठ बूथों पर हेलिकॉप्टर से जवानों एवं मतदानकर्मियों को पहुंचाया गया।

आदर्श अचार संहिता (Model Code of Conduct) के दौरान 243 हथियार जब्त किया गया। 14,581 लाइसेंसी हथियार को जमा कराया गया और 2,052 हथियार का लाइसेंस रद्द किया गया। साथ ही जांच के दौरान पुलिस ने 84.52 करोड़ रुपया जब्त किया।

DGP ने कहा कि झारखंड में साल 2021 और 2022 की तुलना में साल 2023 में अपराधिक घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, गृहभेदन, चोरी, फिरौती के लिए अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाओं में साल 2021 और 2022 की तुलना में 2023 में कमी आई है।

spot_img

Latest articles

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में भीड़, ASP अनुज चौधरी की मौजूदगी रही चर्चा में

Crowd at Gorakhnath Temple on Makar Sankranti: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...

ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप ने टाला हमला, धमकी वाले फुटेज से फिर बढ़ी चिंता

Iran-US tensions: खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिलहाल Iran पर सैन्य...

खबरें और भी हैं...

रैडिसन ब्लू होटल रांची में झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन

Food Festival organized at Radisson Blu Hotel Ranchi : रैडिसन ब्लू होटल रांची (Radisson...

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल, PM मोदी बोले—युवाओं को मिला खुला आसमान

10 Years of Startup India : स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के 10 साल पूरे होने...