SBI के ATM से चार लाख की चोरी

चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ (Chatra-Hazaribagh Main Road) पर गुरुवार रात भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) के तपेज शाखा के ATM को तोड़कर लगभग चार लाख रुपये की चोरी कर ली गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Four lakh rupees stolen from SBI ATM : चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ (Chatra-Hazaribagh Main Road) पर गुरुवार रात भारतीय स्टेट बैंक (SBI ) के तपेज शाखा के ATM को तोड़कर लगभग चार लाख रुपये की चोरी कर ली गई।

ATM से चोरी के बाद ATM रूम में आग लगा दी। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार को सुबह में तब हुई जब ग्राहक ATM से कैश निकालने के लिए पहुंचे। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बैंक कर्मी आज कैश का मिलान कर रहे हैं। आग के कारण ATM जल गया और कमरे में जहां-तहां धुआ और कालिख का निशान जम गया है। जानकारी मिलने के बाद चतरा SDPO संदीप सुमन दलबल के साथ यहां पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने तपेज SBI शाखा में लगे ATM के CCTV फुटेज की भी जांच की।

हालांकि, इस घटना से संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। Police भी घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी यहां लगे ATM को उखाड़ कर अज्ञात लोग ले गए थे। दो दिनों के बाद झाड़ियां से ATM को बरामद किया गया था।

Share This Article