Latest Newsझारखंडजुबली पहाड़ी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां...

जुबली पहाड़ी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: CCL बनियाडीह स्थित कोलियरी के जुबली पहाड़ी में गुरुवार को भीषण आग लग गई। गुरुवार की दोपहर लगी आग धीरे-धीरे पहाड़ी के कई हिस्सों में फैल गई। आग की लपटे पहाड़ी के ऊपर स्थित मैगजीन हाउस तक पहुंचने लगी, जिसके बाद जिला प्रशासन और CCL प्रबंधन सक्रिय हुआ तुरंत अग्निशमन विभाग को दलबल के साथ भेजा गया।

माैके पर पहुंची दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी। बताया गया कि जिस पहाड़ी में आग लगी है उस इलाके में वन विभाग के जरिये हजारों पौधे लगाए गए पौधे झुलस गए है। एक अनुमान के अनुसार आग लगभग दाे किलोमीटर एरिया में लगी है।

बताया गया कि जुबली पहाड़ी का इलाका काफी संवेदनशील है। पहाड़ के ऊपर में CCL का मैगजीन हाउस है, जहां पर बारूद रखा जाता है। पहाड़ की तलहटी में CCL DAV पब्लिक स्कूल अवस्थित है ।दमकल कमिर्यो ने बताया कि शरारती तत्वों की ओर से यह आग लगाई गई है जो धीरे-धीरे फैल गई।

इलाका संवेदनशील है ऐसे में पूरी सावधानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है और चंद घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। यहां बता दें कि पिछले वर्ष भी इसी पहाड़ी में आग लग गई थी, जिसे बुझाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

spot_img

Latest articles

स्मृति शेष : रांची के साहित्य प्रेमी व्यवसायी थे हनुमान सरावगी

नवेन्दु उन्मेष आज ज्यादातर लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसायी रहे हनुमान प्रसाद सरावगी के बारे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पटना पहुंचे। उनके पटना...

वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर...

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से फ्लोरेंस ग्रुप ने कभी नहीं किया समझौता : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन से कभी...

खबरें और भी हैं...