शादीशुदा बेटी के अवैध संबंध से नाराज पिता ने बेटी को उतार दिया मौत के घाट, फिर…

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Daughter Murder in Giridih : गिरिडीह (Giridih) जिले के देवरी थानांतर्गत अपनी बेटी से नाराज पिता प्रभु सिंह ने 40 वर्षीय बेटी मंजू देवी की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी।

बेटी का शव शनिवार की सुबह उसके घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बेटी के अवैध संबंध से नाराज था पिता

पुलिस की मानें तो वह अपनी बेटी के अवैध संबंध से नाराज चल रहा था। जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने देर रात अपनी बेटी को मौत के घार उतार दिया।

इसके बाद शव को घर के आंगन में फेंक दिया फिर हत्या में प्रयुक्त हथियार को शौचालय के छत पर रख दिया।

थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि महिला की हत्या हुई है।

मृतका की पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article