प्रेमी के शादी में पहुंची प्रेमिका, युवक ने छोड़ा घर और…

पलामू के हुसैनाबाद गाँव (Hussainabad village) में एक मामला सामने आया है जहां एक युवक की शादी हुई और उसकी प्रेमिका ने यह सुनकर तुरंत 912 किमी की दूरी तय करके उसके घर पहुँच गई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Girlfriend Arrived at Boyfriend’s Wedding : पलामू के हुसैनाबाद गाँव (Hussainabad village) में एक मामला सामने आया है जहां एक युवक की शादी हुई और उसकी प्रेमिका ने यह सुनकर तुरंत 912 किमी की दूरी तय करके उसके घर पहुँच गई।

प्रेमिका (Lover) के आने पर युवक ने अपनी पत्नी को साथ लेकर घर से फरार हो गया। प्रेमिका फिर घंटों तक उसके घर के बाहर ही बैठी रही। इस मामले की जानकारी पलामू जिले के हुसैनाबाद थाने में पहुँची।

मध्य प्रदेश के इटारसी से रहने वाली प्रेमिका ने हुसैनाबाद के देवरी वासी सोनू कुमार के साथ प्रेम संबंध बनाया था। सोनू कुमार कुछ माह पहले बेंगलुरु में नौकरी कर रहे थे, जहां उनकी पहचान इटारसी की रहने वाली लड़की से हुई थी। शादी के बाद सोनू अपने घर लौट आए थे, इसके बाद प्रेमिका ने उसको खोजते हुए उसके घर पहुँच गई थी।

मंगलवार की रात से युवती ने सोनू के घर के बाहर बैठना शुरू कर दिया था, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की और युवती को सुरक्षित रखने के लिए प्रेमी के घर में रखवाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसकी सूचना लिए हुसैनाबाद थाना (Hussainabad Police Station) के ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि लड़की ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है।

Share This Article