ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla Road Accident : गुमला जिले के चैनपुर थाना (Chainpur police station) क्षेत्र के बेंदोरा और किरतो के बीच रविवार की देर शाम एक ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिससे Bike सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में नातापोल निवासी 25 वर्षीय विमल खेस व 14 वर्षीय राहुल लकड़ा शामिल है।

घटना में बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विमल अपने ससुर को पहुंचाने नावाडीह गांव गया था। ससुर को छोड़ वापस अपने गांव लौट रहा था।

बेंदोरा गांव के समीप ही उसकी राहुल से मुलाकात हुई। उसने राहुल को अपने साथ बाइक में बैठा कर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान बेंदोरा और किरतो के बीच पीछे से एक Auto जोरदार टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया।

घटना में विमल के सिर चेहरा व शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी, जबकि राहुल का छाती का हड्डी टूट गई है। डॉक्टरों ने दोनो की गंभीरता को देखते हुई ऑक्सीजन के सहारे सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर कर दिया।

Share This Article