तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन छिनतई, एक आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर जिले के मानगो में गुरुद्वारा रोड (Gurudwara Road) के समीप शनिवार की रात तीज की पूजा कर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छिनतई (Chain Snatch) के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chain snatched from Woman Returning After Teej puja : जमशेदपुर जिले के मानगो में गुरुद्वारा रोड (Gurudwara Road) के समीप शनिवार की रात तीज की पूजा कर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन छिनतई (Chain Snatch) के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन कुमार बताया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला ने गले में सोने की चेन और मंगलसूत्र पहन रखी थी, जिसे छीनकर अपराधी फरार हो गए। जेवर की कीमत लगभग तीन लाख बताई जा रही है। वह शाम में अपने घर से मानगो पुल (Mango Bridge) के समीप स्थित मंदिर में गई थी।

पूजा कर लौटते समय घर से महज 50 फीट दूरी में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने सीमा सिंह के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। मामले में सीसीटीवी फुटेज की सहायता से एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article