मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं का हंगामा, सरकार पर लगाएं गंभीर आरोप…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiyan Samman Yojna : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiyan Samman Yojna) की राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने कल शुक्रवार को हजारीबाग (Hazaribagh) जिले के इचाक प्रखंड कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा किया।

प्रदर्शन (Protest) कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि छह महीने से उनके खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई है।

महिलाओं का कहना था कि सरकार की उदासीनता और भ्रष्ट तंत्र के कारण गरीब महिलाओं को उनके हक से वंचित किया जा रहा है।

विशेष महिलाओं को लगातार मिल रहे पैसे

विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ विशेष महिलाओं के खातों में लगातार राशि क्रेडिट हो रही है, जबकि बाकी महिलाओं को अठन्नी तक नहीं मिली। महिलाओं का कहना था कि वे जानना चाहती हैं कि उनके खातों में पैसा क्यों नहीं आ रहा है।

कई महिलाएं प्रदर्शन करते हुए कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष तक पहुंच गईं। वहां स्लो नेटवर्क और भीड़ के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।

गुस्साई महिलाओं ने मुख्य गेट में ताला लगाने की धमकी दी। भीड़ में मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं शांत होने को तैयार नहीं थीं।

CO ने दिया आश्वासन

स्थिति बिगड़ती देख सीओ राम जी प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने BDO संतोष कुमार से फोन पर संपर्क किया और बताया कि वर्तमान में वे चौकीदार बहाली की ड्यूटी में व्यस्त हैं।

CO ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अगले शुक्रवार BDO ब्लॉक में उपस्थित रहेंगे और मंईयां सम्मान राशि में देरी के कारणों का पता लगाएंगे।

Share This Article