झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से मिले हेमंत सोरेन

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र प्रारंभ होने से पहले विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प भेंट किया।

दूसरी ओर विधानसभा में मुख्यमंत्री सोरेन का स्वागत एवं अभिवादन संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा माणिक लाल हेंब्रम ने किया।

Share This Article