जिला जज उत्तम आनंद के मर्डर मामले में अब सुनवाई का कोई औचित्य नहीं, हाई कोर्ट ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Judge Uttam Anand murder case: मंगलवार को CBI ने धनबाद (Dhanbad ) के जज उत्तम आनंद की हत्या की जांच संबंधी प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए हाई कोर्ट को बताया कि CBI को कुछ WhatsApp चैट की रिपोर्ट America से मंगानी थी। रिपोर्ट आ गयी है, लेकिन इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं है।

CBI ने कोर्ट के सामने इस मामले में रखी है अपनी जांच की प्रगति रिपोर्ट

इस पर जस्टिस आर मुखोपाध्याय और Justice दीपक रौशन की अदालत ने कहा कि जब रिपोर्ट आ गयी है और उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

निचली अदालत से आरोपियों को सजा भी सुना दी गई है, तो अब इस मामले की सुनवाई करने का कोई औचित्य नहीं है।

अदालत ने CBI से रिपोर्ट पेश करने को कहा। इस पर CBI की ओर से कहा गया कि रिपोर्ट दिल्ली कार्यालय (Delhi Office) को मिली है। वहां से रिपोर्ट मंगाने में समय लगेगा।

रिपोर्ट पेश करने के लिए CBI ने दो सप्ताह का समय देने का आग्रह किया। लेकिन, अदालत ने दो सप्ताह का समय देने से इनकार कर दिया और बुधवार को ही रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

Share This Article