चंपाई सोरेन से हिमंता बिस्वा सरमा ने मुलाक़ात, दिया निमंत्रण

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को चंपाई सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को असम में मां कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन करने के लिए निमंत्रण दिया। चंपाई सोरेन ने X पर यह जानकारी दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Himanta Biswa Sarma met Champai Soren and gave invitation: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को चंपाई सोरेन से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को असम में मां कामाख्या देवी मंदिर का दर्शन करने के लिए निमंत्रण दिया। चंपाई सोरेन ने X पर यह जानकारी दी।

चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि आज असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मिलने आए। उन्होंने मुझे गुवाहाटी (असम) स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने हेतु आमंत्रण दिया।

उल्लेखनीय है कि चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने शुक्रवार को झामुमो पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिसे मैंने खून पसीने से सींचा वहां मुझे अपमानित किया गया।

Share This Article