Latest Newsझारखंडमाननीयों की चांदी ही चांदी, सीएम, मंत्री से लेकर विधायकों तक का...

माननीयों की चांदी ही चांदी, सीएम, मंत्री से लेकर विधायकों तक का बढ़ा वेतन-भत्ता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Salaries and Allowances Increased from Ministers to MLAs: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने न केवल माननीय विधायकों के वेतन एवं अन्य सुविधा पर मुहर लगाई, बल्कि सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा के विधानसभाध्यक्ष, मुख्य सचेतक आदि का वेतन-भत्ता बढाने को भी मंजूरी दे दी।

कैबिनेट में हुए निर्णय के अनुसार अब राज्य के मुख्यमंत्री को एक लाख रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधा भत्ता की राशि मिलेगी। वर्तमान में मुख्यमंत्री को मासिक वेतन 80 हजार मिलता है।

इसके अलावा प्रभारी भत्ता (Charge Allowance) के रूप में 70 हजार प्रतिमाह जो एक लाख मिलेगा। इसी तरह क्षेत्रीय भत्ता में भी वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री को क्षेत्रीय भत्ता 80 हजार के स्थान पर अब 95000 प्रति माह मिलेगा।

सत्कार भत्ता 60000 के स्थान पर 70000 प्रतिमाह और आवास ऋण 40 लाख के स्थान पर 60 लाख रूपया चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर उपलब्ध होगी। कैबिनेट बैठक के बाद में कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी।

spot_img

Latest articles

लातेहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक कार पर पलटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tragic accident in Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार देर शाम एक...

सिमडेगा में अवैध अफीम खेती पर शिकंजा, 3 एकड़ फसल तबाह, 10 आरोपी गिरफ्तार

Crackdown on Illegal opium Cultivation in Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध...

रांची नगर निकाय चुनाव, 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से मतदान, 53 वार्डों में होगा मुकाबला

Ranchi Municipal Corporation Elections: रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर...

खबरें और भी हैं...

लातेहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक कार पर पलटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tragic accident in Latehar : झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार देर शाम एक...

सिमडेगा में अवैध अफीम खेती पर शिकंजा, 3 एकड़ फसल तबाह, 10 आरोपी गिरफ्तार

Crackdown on Illegal opium Cultivation in Simdega: जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अवैध...