झारखंड में जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं, गरीबों को लौटा दूंगा, PM मोदी ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi in Ghatshila : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जमशेदपुर (Jamshedpur) लोकसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में घाटशिला (Ghatshila) में चुनावी जनसभा की।

कहा, ‘झारखंड जैसा राज्य खनिज संपदा में इतना अमीर है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। लेकिन फिर भी यहां इतनी गरीबी क्यों है?

दुर्भाग्य देखिए आज झारखंड (Jharkhand) का नाम सुनते ही कौन सा दृश्य सामने आता है। एक ही दृश्य सामने आता है, नोटों का ढेर।

झारखंड सुनते ही नोटों के पहाड़ देखने को मिलते हैं।’ इसी के साथ पीएम मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं, उन पैसों को गरीबों को लौटा दूंगा।

इसके लिए उन्होंने कानूनी सलाह लेनी की भी बात कही है।

कांग्रेस और झामुमो ने हमेशा लूटा

PM मोदी ने आगे कहा, ‘याद करो हर पल वो… नोटों के ढेर पकड़े गए थे वो, अफसर जो जेल में है वो, मुख्यमंत्री जो जेल में सड़ रहे हैं वो… कांग्रेस और झामुमो वालों ने अपने घरों में काली कमाई का अंबर लगा रखा है।

कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।’

झामुमो पर पीएम मोदी का अटैक

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर अटैक करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘झामुमो ने जमीन घोटाला किया और इन लोगों ने किसकी जमीनें हड़पीं? हमारे गरीब आदिवासियों की हड़पी।

सेना की जमीन तक हड़पने की कोशिश की। मतलब चोरी करने की आदत कितनी भयंकर होगी, इसका यह उदाहरण है। इनके घरों से जो नोटों के पहाड़ के बरामद हुए हैं वो पैसे किसके हैं? आपका है या नहीं है?

इसके मालिक आप हैं या नहीं हैं? यह आपका पैसा है। भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों का पैसा है। दलित और पिछड़ों का पैसा है।’

पैसे लौटाने का खोजा जा रहा रास्ता

पीएम ने आगे कहा, ‘ये जो नोटों के पहाड़ मैं पकड़ रहा हूं न… मैं आपको गारंटी देता हूं। मैं सरकार की तिजोरी में ले जाने के लिए नहीं कर रहा हूं।

मैं ये खोजूंगा कि ये पैसे किसके थे, उन्हें क्यों देना पड़ा, कैसे दिया था, और अगर यह पक्का हो जाएगा कि हां इन्हीं के पैसे हैं… ये सारे पहाड़ के पहाड़ के रुपए हैं न, मैं उन सब गरीबों को लौटा दूंगा। यह पैसा आपका है। मोदी इसके लिए कानूनी सलाह ले रहा है।

रास्ते खोज रहा हूं। जो गरीब का पैसा है, जिसके हक का पैसा गया है, वह उसे वापस कैसे मिले।’

Share This Article