बेटे के साथ मिलकर महिला ने कर दी अपने ही पति की हत्या, देवर ने दर्ज कराया मामला

गिरिडीह जिले के बगोदर थानांतर्गत अलगडीहा गांव में शुक्रवार की देर रात पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति (Husband) की ही गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman Along with Her son Murdered her own Husband : गिरिडीह जिले के बगोदर थानांतर्गत अलगडीहा गांव में शुक्रवार की देर रात पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति (Husband) की ही गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी।

मामले में मृतक दीनानाथ मंडल के भाई ने बगोदर थाना में आवेदन देकर अपने भतीजा और भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

12 साल से दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी महिला

थाना में दिये आवेदन में मृतक के भाई जीवाधन मंडल ने कहा है कि उनकी भाभी देवंती देवी ने 12 साल पहले किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भागकर शादी कर ली थी। और वह उसी के साथ रह रही थी।

लेकिन डेढ़ माह पहले देवंती देवी घर लौटी और फिर से दीनानाथ मंडल के साथ रहने लगी। इसी बीच बीते दो दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद विवाद बढ़ता गया और शुक्रवार को घर में आरोपी देवंती देवी ने अपने छोटे बेटे दीपक कुमार के साथ मिलकर दीनानाथ मंडल के साथ Beating की।

इसी दौरान गला दबाकर दोनों ने दीनानाथ की हत्या कर दी और घर से फरार हो गये। मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार की सुबह दीनानाथ मंडल की मां घर पहुंची तो देखा कि दीनानाथ मंडल का शव बेड पर पड़ा हुआ है।

आरोपी पत्नी और बेटा गिरफ्तार

जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बगोदर पुलिस को दी। जिसके बाद Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर आस-पड़ोस के लोगों से जानकारी ली। लोगों ने भी Police को दो दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की बात बतायी।

वहीं घटना के बाद बगोदर पुलिस ने छापामारी (Raid) कर बगोदर बस पड़ाव से पत्नी देवंती देवी और उसका बेटा दीपक कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article