विधानसभा चुनाव से पहले जदयू में शामिल हुए निर्दलीय विधायक सरयू राय, अब…

झारखंड विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बिहार के CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जदयू का दामन थाम लिया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Independent MLA Saryu Rai joined JDU before the assembly elections : झारखंड विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बिहार के CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जदयू का दामन थाम लिया है।

आज दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जदयू में शामिल होने के दौरान झारखंड जदयू के अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत अन्य मौजूद रहे।

बताते चलें सरयू राय ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP (भारतीय जनता पार्टी) को छोड़ दिया था। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें पराजित कर वे विधायक बने थे।

Share This Article