Homeझारखंडस्कूल जा रहे हैं मासूम बच्चे को कुत्ते ने काटा, इलाके में...

स्कूल जा रहे हैं मासूम बच्चे को कुत्ते ने काटा, इलाके में डर का माहौल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

A Dog bit a Five year old child.: जमशेदपुर जिले के मानगो स्थित गांधी मैदान (Gandhi Maidan) के समीप एक कुत्ते ने स्कूल जा रहे पांच साल के बच्चे को काटकर घायल कर दिया।

घटना के बाद बच्चे की मां ने कुत्ते को भगाया और बच्चे को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची। जहां बच्चे को Anti Rabies Injection का डोज दिया गया। घायल बच्चे का नाम जैद अहमद बताया गया है।

घटना के संबंध में जैद की मां ने बताया कि जैद पास ही स्कूल में पढ़ता है। शनिवार की सुबह वह जैद को लेकर गांधी मैदान से होते हुए स्कूल जा रही थी।

इसी दौरान मैदान में मौजूद एक कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। उन्होंने पत्थर उठाकर कुत्ते को भगाना चाहा पर कुत्तों का झुंड उठकर आ गया। उनमें से एक कुत्ते ने जैद को काट लिया। परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...