इरफान अंसारी का निशिकांत दुबे पर तंज: बोले– कैलिफोर्निया के सांसद बनने की है जरूर

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nishikant Dubey on Irfan Ansari: झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने BJP सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

निशिकांत दुबे ने झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने की बात कही थी, जिस पर इरफान अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि निशिकांत दुबे विद्वान व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें भारत नहीं बल्कि कैलिफोर्निया का सांसद बनना चाहिए।

रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष अनुमति

झारखंड सरकार ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट दी है।

मुस्लिम कर्मचारी हर दिन शाम 4:00 बजे से कार्यालय छोड़ सकते हैं।

इसके अलावा, हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कार्यालय छोड़ने की विशेष अनुमति दी गई है।

क्या बोले इरफान अंसारी

इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है और सभी समुदायों के लिए समान अधिकारों की पक्षधर है।

उन्होंने BJP पर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे बयान समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं।

Share This Article