झारखंड में 28 अगस्त तक होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने येलो अलर्ट जारी किया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) ने येलो अलर्ट जारी किया है।

केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में देखा जायेगा। मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो हजारीबाग, कोडरमा में भारी बारिश होगी।

इसके अलावा 27 से 28 अगस्त के बीच रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। वहीं, 26 अगस्त को दोपहर बाद मौसम में बदलाव की जानकारी दी गयी है। केंद्र के अनुसार इस दिन दोपहर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि मौसम बिगड़ जाए, तो सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। बिजली के खंभे से दूर रहें। बारिश से बचने के लिए किसी भी सूरत में पेड़ के नीचे न जाएं। यह खतरनाक हो सकता है।

Share This Article