जनसभा से पहले PM मोदी करेंगे रोड शो, लगातार हो रही बारिश के बावजूद उमड़ी लोगों की भीड़

PM मोदी के आगमन से पहले ही Tata Nagar Station पर लोगों की भीड़ उमड़ चुकी है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद लोगों के बीच उत्साह कम नहीं हुआ है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi Road Show : PM Narendra Modi आज जमशेदपुर (Jamshedpur) में जनसभा से पहले करीब एक किलोमीटर तक एक Road Show करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार यह रोड शो बिष्टुपुर वोल्टाज बिल्डिंग से शुरू होगा और दिन के 11.15 बजे गोपाल मैदान (Gopal Ground) मोड़ पहुंचेगा।

जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा संबोधित करेंगे। इसको लेकर भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी है।

लोगों की उमड़ी भीड़

PM मोदी के आगमन से पहले ही Tata Nagar Station पर लोगों की भीड़ उमड़ चुकी है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद लोगों के बीच उत्साह कम नहीं हुआ है।

बारिश के बीच भी लोगों की भारी भीड़ PM मोदी के इंतजार में खड़ी है।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी हिमंताे विश्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद विद्युत वरण महतो, आदित्य साहू, कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

सभा के बाद पीएम मोदी 12:45 बजे रांची के लिए रवाना होंगे। Ranchi से 1:45 बजे वे अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

Share This Article