पहाड़ी इलाके में मिली युवती की डेड बॉडी, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुच कर मारने की…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Rape Case: 22 साल की एक युवती की डेड बॉडी मंगलवार की सुबह जमशेदपुर (Jamshedpur ) के सुंदरनगर के कुदादा के पहाड़ी क्षेत्र में मिली।

निर्वस्त्र अवस्था में मिली डेड बॉडी से यह आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म (Rape) करने के बाद युवती का गला दबाकर और पत्थर से कुच कर मार दिया गया है।

बताया जाता है कि सुबह मवेशी चराने के लिए गए लोगों ने शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पांच से छह दिन पहले हत्या (Murder) होने की बात पुलिस कह रही है।

जहां शव मिला, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर युवती का जींस और T-shirt पाया गया। शव सड़ गया है। शव कुदादा के चंदर पहाड़ी के पास मिला, जहां कोई नहीं जाता है। शव की पहचान नहीं हो पाई है।

आशंकाओं के मद्देनजर Police ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लड़की के कपड़ों में मिले स्टीकर से उसका पता लगाया जा रहा है।

इसके साथ ही उस उम्र की लापता लड़कियों के परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई है, ताकि उसकी पहचान होने के बाद हत्या के कारणों की जांच हो सके।

Share This Article