3 से 4 दिनों में झारखंड सहित कई राज्यों में मानसून के आगमन की स्थिति अनुकूल

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : कई राज्यों में घोर गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग (Weather department) ने राहत भरी खुशखबरी दी है।

IMD यानी भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ, गंगा के मैदानी इलाकों में बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। इन इलाकों में जल्द बारिश होगी।

अगले 5 दिनों के दौरान चलेंगी तेज हवाएं

IMD ने बिहार और झंरखंड के लिए भी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी।

इस दौरान बारिश की भी संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान ओडिशा और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है।

IMD ने कहा है कि मौसम के ताजा पैटर्न के कारण अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 19-21 जून के बीच पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 19 से 23 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है।

Share This Article